Sun. May 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एनसेल खरीद बिक्री प्रकरण – ४८ घण्टें के भीतर धारणा सार्वजनिक करने के लिए सरकार को निर्देशन

 

काठमांडू, मंसिर २० – दूरसञ्चार सेवा प्रदायक कम्पनी एनसेल आजियटा लिमिटेड के शेयर खरीद बिक्री के सम्बन्ध में ४८ घण्टें के भीतर अपनी धारणा को सार्वजनिक करने के लिए प्रतिनिधि सभा के सार्वजनिक लेखा समिति ने सरकार को निर्देशन दिया है ।
इस प्रकरण के बारे में ३० दिन के भीतर विस्तृत अनुसन्धान और जाँच पड़ताल करके आवश्यक कारबाही करने के लिए भी सरकार को निर्देशन दिया गया है । ये जानकारी सभापति ऋषिकेश पोखरेल ने दी है । लेखा समिति की अब जो बैठक होने वाली है उस बैठक में प्रधानमन्त्री को बुलाकर इस विषय में जानकारी मांगने के बारे में भी समिति ने निर्णय किया है ।
एनसेल खरीद बिक्री के क्रम में विद्यमान कानूनी व्यवस्था के छिद्र को खोजकर आर्थिक अनियमितता तथा प्रक्रिया को उल्लंघन करने के विषय में भी गम्भीर होने के लिए समिति ने निर्देशन दिया है ।
विद्यमान कानून में देखे गए अस्पष्टता को आवश्यक परिमार्जन और संशोधन के लिए संसद के आगामी बैठक में विधेयक पेश करने के लिए सरकार को निर्देशन दिया है । एनसेल खरीद बिक्री के सम्बन्ध में आज लेखा समिति ने कम्पनी रजिष्टार के कार्यालय और दूरसञ्चार प्राधिकरण के साथ भी बातचीत की थी । उक्त बातचीत के बाद ही समिति सदस्यों के सुझाव के आधार पर ये निर्देशन दिया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *