Thu. Nov 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बाढ़ और भूस्खलन के खतरे के बीच चीन द्वारा तातोपानी सीमा नाका अनिश्चितकाल के लिए बंद

 

काठमांडू।

बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बढ़ने के कारण चीन ने नेपाल के साथ लगने वाले प्रमुख व्यापारिक सीमा नाका तातोपानी को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया है।

भोटेकोशी नदी में आई विनाशकारी बाढ़ से नेपाल-चीन के एक अन्य प्रमुख सीमा नाका रसुवागढ़ी के टिमुरे बाजार, भंसार (कस्टम) और आव्रजन कार्यालय पूरी तरह तबाह हो चुके हैं। इसी बीच चीन ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए तातोपानी नाके पर भी व्यापारिक गतिविधियां रोक दी हैं।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 22 नवंबर 2026 रविवार शुभसंवत् 2083

ल्हासा स्थित नेपाल के महावाणिज्यदूत लक्ष्मी निरौला ने बताया कि लिपिंग क्षेत्र में भूस्खलन का खतरा पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। जब तक स्थिति स्थिर नहीं होती, तब तक चीनी पक्ष के व्यापारिक गतिविधियां दोबारा शुरू करने की संभावना नहीं है।

हालांकि, दोनों देशों के बीच यात्रियों की आवाजाही पहले की तरह जारी रहेगी।

रसुवागढ़ी और तातोपानी दोनों प्रमुख व्यापारिक नाकों के बंद होने के बाद अब कोरला सीमा नाका ही नेपाल और चीन के बीच व्यापार के लिए एकमात्र सक्रिय विकल्प बचा है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com