Tue. Sep 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नुवाकोट में एक ही घर से 24 शव बरामद, भोटेकोशी बाढ़ ने मचाई तबाही

 

काठमांडू।

भोटेकोशी नदी में आई विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित नुवाकोट जिले में एक ही घर से 24 लोगों के शव बरामद किए गए हैं।

नुवाकोट के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विपिन रेग्मी ने बताया कि विदुर नगरपालिका–10 स्थित एक मकान के मलबे से 24 शव निकाले गए हैं।

यह घर बेत्रावती क्षेत्र में स्थित था। सुरक्षा बल जब खोज एवं बचाव अभियान के दौरान वहां पहुंचे, तो मलबे से 13 महिलाओं, 11 पुरुषों और एक बच्चे का शव बरामद हुआ।

यह भी पढें   प्रकृति का प्रहार और दक्षिण एशिया के भविष्य पर मंडराता जल संकट! : डॉ.श्वेता दीप्ति

फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। एसपी रेग्मी के अनुसार, सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए काठमांडू स्थित त्रिभुवन विश्वविद्यालय शिक्षण अस्पताल भेज दिया गया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com