Sat. Sep 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भोटेकोशी बाढ़ – चार हजार लोगों का उद्धार, ६२६ शव बरामद

 

काठमांडू, भाद्र १३ – भोटेकोशी बाढ़ से प्रभावित लोगों में से लगभग चार हजार लोगों का सकुशल उद्धार किया गया है, और ६२६ शव बरामद हुए हैं । परराष्ट्र मंत्री शिशिर खनाल ने शनिवार पत्रकार सम्मेलन करते हुए यह जानकारी दी है । परराष्ट्र मंत्री के अनुसार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से बाट अभी तक १८७ विदेशी नागरिकों का उद्धार किया गया है । इस आपदा में २४ सौ लोग अभी भी लापता हैं । जटिल भौगोलिक अवस्था और सुरुङ के भीतर फंसे लोगों के उद्धार के लिए सरकार ने पड़ोसी देशों से विशेष प्रविधि और जनशक्ति की मांग की है ।
मंत्री खनाल ने बताया कि इसी क्रम में भारत से ११ सदस्यीय विशेष प्राविधिक टीम आई है । इस टीम ने नेपाल आकर काम भी शुरु कर दी है । इसी तरह चीन से भी सुरुङ उद्धार टीम आ पहुँची है । भारत से अभी तक ५७ टन से ज्यादा राहत सामग्री आ चुकी है । चीन, जापान और ऑष्ट्रेलिया आदि देश भी अत्यावश्यक सामग्री उपलब्ध करवा रहे हैं ।
मंत्री खनाल ने भारतीय विदेशमंत्री एस. जयशंकर और चीनी विदेशमंत्री वाङ यी से संवाद कर सहयोग और ऐक्यबद्धता के लिए आभार व्यक्त किया है । मंत्री खनाल ने इस बात का भी खंडन किया है कि संचार माध्यम में जो यह खबर आ रही है कि नेपाल ने अन्तर्राष्ट्रीय सहयोग अस्वीकार किया है, ऐसी कोई बात नहीं है । उन्होंने कहा कि – विनाश का स्तर अत्यन्त भारी है । हमें केवल उद्धार और राहत में ही नहीं वरन पुनर्निर्माण और पुनस्र्थापना के चरण में बहुत बड़ी मात्रा में वैदेशिक सहयोग की आवश्यकता होगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com