Fri. Sep 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सुदूरपश्चिम महोत्सव का उद्घाटन के लिए प्रधानमन्त्री प्रचण्ड आज धनगढ़ी जाएंगे

 

काठमांडू, मंसिर २२ – कैलाली उद्योग वाणिज्य संघ द्वारा प्रत्येक वर्ष सुदूरपश्चिम महोत्सव आयोजन किया जाता रहा है । यह महोत्सव आज से ही शुरु हो रहा है ।
अगामी पुष २ गते तक चलने वाले इस महोत्सव का ये १७ वां संस्करण है जिसका प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल (प्रचण्ड) उद्घाटन करेगे । ये जानकारी उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष पुष्पराज कुँवर ने दी है । महोत्सव का शुक्रवार दोपहर १२ बजे औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा ।
प्रधानमन्त्री दाहाल शुक्रबार की सुबह बुद्ध एयर के विमान से धनगढ़ी जाएंगे और शुक्रवार की शाम को ही वापस भी आ जाएंगे । व्यवसायिक कृषि प्रर्दशनी,उद्योग व्यापार के प्रवद्र्धन तथा कला, संस्कृति के संरक्षण एवंम् प्रवद्र्धन के लिए आयोजन होने वाले इस महोत्सव में १० करोड़ बराबर का कारोबार होने का अनुमान किया जा रहा है ।

यह भी पढें   पार्टी विधान अनुसार अब देउवा सभापति नहीं बन सकते हैं – सभापति थापा

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com