१५ बुँदे मांग को रखते हुए मोर्चा का आन्दोलन में जाने की चेतावनी
काठमांडू, मंसिर २२ – अपनी १५ बुँदे मांग को रखते हुए सोभाराज थापा नेतृत्व की राष्ट्रीय जनसंघर्ष मोर्चा नेपाल, ने चेतावनी दी है कि वो अब आन्दोलन में जाएंगे । अपनी मांग में संवैधानिक राजतन्त्र, संघीयता खारिजी, धार्मिक सापेक्ष राष्ट्र, स्वतन्त्र परराष्ट्र नीति, असमान सन्धि समझौता खारिज, सुलभ शिक्षा, रोजगारी का ग्यारेन्टी आदि को रखा है ।
काठमांडू में गुरुवार पत्रकार सम्मेलन करते हुए मोर्चा ने कहा कि देश भ्रष्ट प्रणाली की ओर आगे बढ़ रही है । परिवर्तन के लिए प्रजातन्त्रवादी और राष्ट्रवादी शक्ति एक होकर संघर्ष में जाएंगे ।
पत्रकार सम्मेलन में अध्यक्ष थापा, हरिबोल भट्टराई, एसके तिमिल्सिना, श्याम थापा, उषादेवी तामाङ, जेएन घिमिरे, ईश्वरीप्रसाद भट्टराई आदि ने अपनी अपनी धारणाएं रखी ।

