कोसी और गण्डकी प्रदेश में हिमपात की सम्भावना, तराई में कुहासा

जल तथा मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज सुबह देश के पहाड़ी भू–भाग में आंशिक बदली छाई हुई है । बांकी भू–भाग में मौसम सामान्यतया साफ है । तराई के कुछ जगहों में कुहासा लगा हुआ है ।
दिन में पहाड़ी भू–भाग में आंशिक बदली छाई रहेगी । विभाग ने बाकी भू–भाग में मौसम सामान्यतया साफ रहने की ये जानकारी दी है । कोसी और गण्डकी प्रदेश के उच्च पहाड़ी तथा हिमाली भू–भाग के एक दो स्थानों में हल्की हिमपात की सम्भावना है । आज रात पहाड़ी भू–भाग में आंशिक बदली छाई रहेगी । बाकी भू–भाग में मौसम सामान्यतया साफ रहेगी । कोसी और गण्डकी प्रदेश के उच्च पहाड़ी तथा हिमाली भू–भाग के एक दो स्थान में हल्की हिमपात की सम्भावना है ।

