Tue. Sep 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मैं फिर राष्ट्रपति का चुनाव लड़ूंगा –राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

 

काठमांडू, मंसिर २३ – राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन युद्ध के वीरों को सम्मानित करने के बाद कहा कि मैं फिर से राष्ट्रपति का चुनाव लडूंगा ।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन युद्ध लड़ रहे सैनिकों से शुक्रवार को कहा कि वह २०२४ में होने जा रहे राष्ट्रपति चुनाव में फिर पभाग लेंगे ं। पुतिन ने यूक्रेन युद्ध के वीरों को रूस के सर्वोच्च सैन्य सम्मान “हीरो ऑफ रशिया गोल्ड स्टार” से सम्मानित किया है ।
सर्वेक्षणों के अनुसार, ७१ वर्षीय नेता पुतिन को ८० प्रतिशत से अधिक लोगों का समर्थन प्राप्त है ।
बोरिस येलत्सिन से १९९९ के आखिरी दिन सत्ता संभालने वाले पुतिन, जोसफ स्टालिन के बाद रूस के किसी अन्य शासक की तुलना में सबसे ज्यादा समय तक राष्ट्रपति रह चुके हैं। यहां तक कि पुतिन ने लियोनिद ब्रेझनेव के १८ वर्ष के कार्यकाल को भी पार कर लिया है ।
पुतिन के समर्थकों का कहना है कि राष्ट्रपति को ८० प्रतिशत से भी ज्यादा का समर्थन प्राप्त है । उनका कहना है कि पुतिन द्वारा की गई व्यवस्था से सोवियत पतन की अराजकता के दौरान रूस की खोई हुई शक्ति फिर से बहाल हो गई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com