Mon. Jun 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लायंस लियो क्लब मिल्स एरिया ने बंदी कैदियों के बीच कम्बल म्याक्ट्रेस का किया बितरण

 

हिमालिनी प्रतिनिधि कोशी प्रदेश नेपाल ( सीमा क्षेत्र) । लायंस लियो क्लब ऑफ बिराटनगर मिल्स एरिया के बैनर तले शनिवार को बिराटनगर रानी स्थित इलाका प्रहरी कार्यालय हाजत में रहे बंदी कैदी के लिए कम्बल (रजाई ) और म्याट्रेस का बितरण किया । इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व डिस्ट्रिक गवर्नर रेवत बहादुर कार्की ने कहा इलाका प्रहरी कार्यालय रानी का इंचार्ज द्वारा ठंढ को देखते हुए बंदी को हो रहे दिक्जत के ओर ध्यान आकृष्ट कराया था । जहाँ जरूरत वहाँ लायंस के तहत इसे गंभीरता से लिया गया और जरूरतमंद को उक्त सामग्री सौपा गया । प्रमुख अतिथि श्री कार्की ने आयोजक क्लब लायंस क्लब का प्रशंसा करते हुए कहा स्थापना के बाद से ही इस क्लब ने एक से बढ़कर एक मानव सेवा का कार्य करते रहा है। कोरोना काल मे इस क्लब का कार्य को पूरे नेपाल में सराहा गया । उन्होंने कहा क्लब का बर्तमान अध्यक्ष सहित सम्पूर्ण टीम जो इस नेक काम को गंभीरता से लिया और प्रस्ताव पारित कर रजाई और म्याट्रेस देने का निर्णय लिया बधाई के पात्र है। कार्यक्रम में मौजूद इलाका प्रहरी कार्यालय रानी के इंस्पेक्टर संदीप बेल्वासे ने मामले को त्वरित गंभीरता से लेकर बंदी को रजाई और म्याट्रेस सौपने का निर्णय का सराहना करते हुए धन्यवाद दिया । कार्यक्रम का अध्यक्षता क्लब का अध्यक्ष राजेंद्र शाह ने किया वही संचालन प्रथम उपाध्यक्ष योगेंद्र शाह कर रहे थे । इस मौके पर डिस्ट्रिक्ट एरिया चीफ लाइन राजेन्द्र खत्री ,एरिया कोडिनेटर कैलाश शाह ,जोन चैयरपर्सन प्रहलाद बस्नेत ,संस्थापक अध्यक्ष मनोज शाह , द्वितीय उपाध्यक्ष राजेश खण्डेलवाल ,कोशाध्यक्ष बिनोद साह , ओम शाह सहित लायंस लियो का सभी सक्रिय सदस्य मौजूद थे ।

यह भी पढें   महिला सशक्तिकरण: प्रगतिशील और सफल समाज की आधारशिला : अधिवक्ता शिव गणेश कर्नाटी

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *