Thu. Sep 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय महावाणिज्य दूतावास, बीरगंज द्वारा विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर “हिंदी कवि सम्मेलन” का आयोजन

 

बीरगंज (नेपाल),जनवरी १०, २०२४ । विश्व हिंदी दिवस के उपलक्ष में भारत के महावाणिज्य दूतावास, बीरगंज (नेपाल) ने 10 जनवरी, 2024 को वाणिज्य दूतावास परिसर में “हिंदी कवि सम्मेलन” का आयोजन किया।

विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर निम्नलिखिति कवियों/कवियित्रियों ने हिंदी कवि सम्मलेन में अपनी रचना प्रस्तुत की: डॉ० हरेन्द्र हिमकर, सेवा निवृत्त हिन्दी विभागाध्यक्ष, के० सी० टी० सी० कालेज, रक्सौल, श्री सतीश चन्द्र सजल, अध्यक्ष, नेपाल हिन्दी साहित्य परिषद, बीरगंज, श्री ऋतु राज, कोषाध्यक्ष, नेपाल हिन्दी साहित्य परिषद, बीरगंज नेपाल, श्रीमती पिंकी मित्तल, हिन्दी अध्यापिका, ज्ञानदा अकादमी, बीरगंज, श्रीमती सीमा कर्ण, हिंदी अध्यापिका, दिल्ली पब्लिक स्कूल, सुश्री अस्मिता पटेल, सुश्री प्रिया मिश्र, आदि

यह भी पढें   नेपाल: 'जेन-जेड' आंदोलन की काली बरसी और सत्ता की नाकामी की खौफनाक दास्तान

नेपाल के विदेश मंत्रालय के बीरगंज स्थित संपर्क कार्यालय के मुख्य संपर्क अधिकारी, बीरगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सदस्य, नेपाल एसबीआई बैंक लिमिटेड, बीरगंज शाखा के शाखा प्रबंधक, वरिष्ठ पत्रकार, मधेश विश्वविद्यालय के उप-कुलपति और कुलसचिव, वरिष्ठ पत्रकार, लेखक, कवि, साहित्यकार आदि सहित बीरगंज और रक्सौल के अन्य प्रमुख व गणमान्य लोग कवि सम्मलेन में उत्सुकतापूर्वक सम्मिलित हुए।

अपनी टिप्पणियों में, अतिथि हिंदी कवियों/लेखकों ने स्थानीय क्षेत्र में हिंदी के महत्व और प्रभाव पर प्रकाश डालते हुए इस बात पर जोर दिया कि हिंदी आम आदमी के संचार की भाषा है जो विभिन्न क्षेत्र के लोगों के बीच अंतर को मिटाती है। इस अवसर पर सम्मानित कवियों/लेखकों ने श्रोताओं को अपनी स्वरचित कविताएं/कहानियां सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

यह भी पढें   बाढ़ के १२वें दिन इन परियोजनाओं पर बचाव कार्य जारी

अपने उद्बोधन में महावाणिज्य दूत श्री डी.एस. मीना ने हिंदी के महत्व और हिंदी को बढ़ावा देने में भारत सरकार के प्रयासों का उल्लेख किया। महावाणिज्य दूत श्री मीना ने भारत के प्रधानमंत्री के विश्व हिंदी दिवस पर दिए गए सन्देश को भी उपस्थित लोगों के समक्ष पढ़कर सुनाया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com