Sat. Aug 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ताप्लेजुङ के सिरीजंघा गाँवपालिका ने लिया निर्णय– विद्यालय प्रांगण में राजनीतिक गतिविधि पर लगाई रोक

 

काठमांडू, पुष २६ – विद्यालय वह स्थान जहाँ विद्या की प्राप्ति होती है । उस जगह को भी हमने राजनीतिक आखाड़ा बना दिया है । लेकिन एक अच्छी शुरुआत हुई है ताप्लेजुङ के सिरीजंघा गाँवपालिका से । जहाँ गाँवपालिका ने यह निर्णय लिया है कि विद्यालय प्रांगण के भीतर राजनीतिक गतिविधि नहीं कर सकते हैं । यानी किसी भी तरह की राजनीतिक गतिविधि पर रोक लगा दी है । विद्यालय शान्ति क्षेत्र घोषणा राष्ट्रीय ढाँचा कार्यान्वयन निर्देशिका २०६८ जारी होने के बाद भी विद्यालय भीतर शैक्षिक क्षेत्र प्रभावित होने की गतिविधियों को नहीं रोका गया लेकिन अब गाँवपालिका ने कड़ाई के साथ इसे लागू करने का निर्णय किया है ।
गाँवपालिका ने जानकारी दी है कि– विद्यालय प्रांगण या विद्यालय की सम्पत्ति प्रयोग कर राजनीतिक दल या दलसम्बद्ध संगठन निर्माण, आमसभा, गोष्ठी, बैठक, सभासम्मेलन नहीं कर सकते हैं । इस निर्देशिका को पूर्णरुप में लागू करने के लिए गाँवपालिका ने आर्थिक वर्ष २०८०–०८१ की नीति तथा कार्यक्रम में स्पष्ट व्यवस्था की है । विद्यालय क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियों को रोकने के लिए और भी कड़ाई के साथ लगने का निर्णय किया है ।
गाँवपालिका ने हाल ही में एक सूचना जारी करते हुए बताया है कि – विद्यालय शान्ति क्षेत्र ढाँचा कार्यान्वयन में उल्लेख अनुसार किसी भी समूह द्वारा विद्यालय, विद्यार्थी, शिक्षक, कर्मचारी, विद्यालय व्यवस्थापन समिति पर प्रभाव पड़ने जैसी गतिविधि जैसे हथियार दिखाना, त्रास फैलाना, मारपीट करना, विद्यालय बन्द कराना, बल प्रयोग कराना, धमकी देना, चन्दा आतंक मचाना आदि का गंभीर रुप में कडाई की जाएगी । साथ ही पूर्णरुप में रोक लगाने का निर्णय किया गया है ।
विद्यालय क्षेत्र को शान्त और बालमैत्री बनाने के लिए गाँवपालिका ने उक्त निर्णय लिया है । इसको कड़ाई के साथ कार्यान्वयन करने के लिए स्थानीय तह, विद्यालय, राजनीतिक दल, दल सम्वद्ध संघसंस्था और शैक्षिक पेशा गत संघसंगठन से भी गाँवपालिका ने आग्रह किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com