नागरिक उन्मुक्ति पार्टी की महाधिवेशन आज से
काठमांडू, पुष २६ – नागरिक उन्मुक्ति पार्टी की प्रथम राष्ट्रीय महाधिवेशन आज से शुरु हो रही है । पुष २६, २७ और २८ गते कैलाली के टिकापुर में महाधिवेशन शुरु हो रही है ।
महाधिवेशन में भाग लेने के लिए देशभर के ५५ जिलों से ८ हजार प्रतिनिधि सहभागी होंगे । ये जानकारी पार्टी के केन्द्रीय सदस्य अरुण कुमार चौधरी ने दी है ।
महाधिवेशन से २८ पदाधिकारी सहित ५०१ सदस्यीय केन्द्रीय समिति की निर्वाचन होगी । नाउपा में अध्यक्ष, सहध्यक्ष, सात उपाध्यक्ष, महासचिव, ७ सहसचिव और एक कोषाध्यक्ष निर्वाचित होंगे । महाधिवेशन के उद्घाटन सत्र में देशभर के राजनितीक दलों के प्रतिनिधि सहभागी होंगे ।

