Fri. Jun 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

क्यान ने किया संदीप लामिछाने को निलंबित

 

काठमांडू, पुष २६ – क्रिकेटर संदीप लामिछाने को क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नेपाल (क्यान) ने निलंबित कर दिया है । बलात्कार के आरोप में अदालत द्वारा आठ साल की जेल की सजा सुनाए जाने के बाद गुरुवार को क्यान ने संदीप को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मैचों से निलंबित कर दिया है ।
न्यायाधीश शिशिरराज ढ़काल के इजलास ने बुधवार सन्दीप को आठ बर्ष की जेल की सजा और ५ लाख क्षतिपूर्ति भरने का आदेश दिया था । पीडि़त गौशाला– २६ ने २०७९ भदौ २१ गते सन्दीप के विरुद्ध गौशाला प्रहरी कार्यालय में शिकायत दर्ज की थी । पुस १३ गते न्यायाधीश ढकाल के एकल इजालस ने सन्दीप को पाया ।

यह भी पढें   रास्वपा ने भेजा थापा और ओली को विशिष्ट अतिथि के लिए निमंत्रण

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *