जानकी मंदिर में तीन दिवसीय योग शिविर आयोजित।
जनकपुरधाम से मिश्री लाल मधुकर।भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मधेश प्रदेश के विभिन्न शहरों में योग शिविर आयोजित करती है। इसलिए 19 जून को ही जानकी मंदिर परिसर में तीन दिवसीय योग शिविर आयोजित किया गया।इस योग शिविर का उद्घाटन जानकी मंदिर के उतराधिकारी महंत राम रोशन दास वैष्णव, मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री कृष्ण प्रसाद यादव, मधेश प्रदेश के सभामुख रामाशीष यादव, जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह तथा भारतीय बाणिज्य महादूत देवी सहाय मीणा ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री कृष्ण प्रसाद यादव ने कहा कि आज के इस भाग दौड़ की जिन्दगी में योग काया को निरोग रखने में राम वाण है।योग से डायबीटिज, ब्ल्ड प्रेशर, किडनी रोग थाइराइड,पेट तथा श्वास सहित अन्य बीमारियों को ठीक किया जा सकता है। भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज के बाणिज्य महादूत श्री देवी सहाय मीणा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की प्रयास से यूएनओ में इसे अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में 21जून को मान्यता दिलायी ।
आज दुनिया भर के देशों में 21जून को योग दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि योग करने से शारीरिक क्षमता बढता ही है। मानसिक शांति भी मिलता है।योग प्राणायाम हमारे ऋषि मुनियों की धरोहर हैं।काठमांडू से आयी साध्वी देवी कृपा ने योग शिविर का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने अनुलोम विलोम , कपाल भाति,ब्रजासन,शवासन, सहित दर्जनों आसन्न का अभ्यास करने का सरल उपाय वतायी। भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज, जानकी मंदिर तथा जनकपुरधाम उप महानगरपालिका द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग शिविर का आयोजन किया गया है। मंच संचालन वाणिज्य दूत संजय मिश्र ने किया।योग शिविर में दो हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया।


