Wed. Sep 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

12वें विश्व योग दिवस को सफल बनाने में जुटा भारत विकास परिषद, 21 जून को आईसीपी परिसर में लगेगा भव्य योग शिविर

 

रक्सौल। 12वें विश्व योग दिवस के अवसर पर 21 जून रविवार को आयोजित होने वाले भव्य योग शिविर को सफल एवं जन भागीदारीपूर्ण बनाने के लिए भारत विकास परिषद, शाखा रक्सौल द्वारा नगर में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। परिषद के सदस्यों ने विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, सरकारी एवं गैर-सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों तथा नगर के गणमान्य नागरिकों एवं योग प्रेमियों के बीच आमंत्रण पत्र वितरित कर उन्हें योग शिविर में शामिल होने का आग्रह किया।

उल्लेखनीय है कि भारतीय भूमि पत्तन प्राधिकरण (भूमि पत्तन, रक्सौल) एवं भारत विकास परिषद, रक्सौल के संयुक्त तत्वावधान में पिछले पांच वर्षों से एकीकृत जाँच चौकी (आईसीपी) परिसर में विश्व योग दिवस के अवसर पर सफलतापूर्वक योग शिविर आयोजित किया जाता रहा है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी आयोजन को और अधिक भव्य एवं प्रभावशाली बनाने की दिशा में तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

यह भी पढें   जीवन का हर क्षण अनमोल है, इसे व्यर्थ न गंवाएँ : बिमल सरार्फ

परिषद के अध्यक्ष रजनीश प्रियदर्शी, सचिव नरेश कुमार एवं कार्यक्रम संयोजक अरविंद जायसवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि आमंत्रण पत्र वितरण के साथ-साथ आईसीपी प्रबंधन के साथ समन्वय स्थापित कर आयोजन की सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि अधिकाधिक अधिकारी, कर्मचारी एवं नागरिक योग शिविर में भाग लेकर स्वास्थ्य एवं जागरूकता का संदेश ग्रहण कर सकें।

परिषद के सेवा संयोजक सह मीडिया प्रभारी बिमल कुमार सर्राफ ने बताया कि योग शिविर का संचालन आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर जी के सानिध्य में प्रशिक्षित एवं ख्याति प्राप्त योग शिक्षक श्री चन्देश्वर प्रसाद साह के मार्गदर्शन में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्री साह लगभग 23 वर्षों से नेपाल एवं बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में योग, प्राणायाम और आर्ट ऑफ लिविंग के माध्यम से स्वास्थ्य एवं आध्यात्मिक जागरूकता की अलख जगा रहे हैं तथा उनकी पहचान नेपाल अधिराज्य सहित व्यापक क्षेत्र में एक समर्पित योग प्रशिक्षक के रूप में है।

यह भी पढें   बस चालक दावा लामा की मृत्यु

परिषद की महिला सहभागिता प्रमुख
श्रीमती मेनका गुप्ता एवं संस्कार संयोजक नीतेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित शिविर को लेकर नगरवासियों में भारी उत्साह है तथा आमंत्रण पत्र ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाया गया है साथ ही अपील की है कि वे अपने परिवार एवं मित्रों के साथ 21 जून को प्रातः आयोजित इस योग शिविर में शामिल होकर योगाभ्यास करें तथा स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाएं। सामाजिक कार्यकर्ता आलोक कुमार श्रीवास्तव ने भी सभी से योग दिवस पर योग करने की अपील की।

यह भी पढें   संविधान में संवैधानिकता की पहचान: प्रश्न, चुनौतियाँ और पुनर्विचार* डा. विजय दत्त

इस संबंध में जानकारी परिषद के संपर्क संयोजक उमेश सिकारिया एवं सेवा संयोजक सह मीडिया प्रभारी बिमल कुमार सर्राफ ने संयुक्त रूप से दी है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com