राप्रपा के केन्द्रीय कार्यसमिति की बैठक में शामिल नहीं हैं कमल थापा
काठमांडू, आषाढ़ ५ – राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (राप्रपा) के पूर्व अध्यक्ष कमल थापा केन्द्रीय कार्यसमिति की बैठक में शामिल नहीं हुए हैं । शुक्रवार (असार ५) पार्टी कार्यालय धुम्बाराही में बैठक शुरु हुई लेकिन थापा वहाँ उपस्थित नहीं थे । राप्रपा और राप्रपा नेपाल बीच की एकता के बाद अध्यक्ष राजेन्द्र लिङ्देन की कार्यशैली को लेकर थापा ने अपनी असन्तुष्टि जताई थी । पार्टी एकता हुए महीने हो चुके हैं । लेकिन समायोजन के विषय में नेतृत्व ने ध्यान नहीं देने का आरोप है ।
राप्रपा महामंत्री शरदराज पाठक ने बताया कि व्यक्तिगत असन्तुष्टि के कारण थापा बैठक में शामिल नहीं हुए हैं । थापा के अलावे बैठक में नेता विक्रम पाण्डे भी नहीं शामिल हैं । बैठक शनिवार (असार ६)तक चलने वाली है ।


