Fri. Jul 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रास्वपा महाधिवेशन – रवि और बालेन उद्घाटन समारोह को करेंगे संबोधित

 

काठमांडू, आषाढ़ ५ – राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (रास्वपा) के प्रथम राष्ट्रीय महाधिवेशन में सभापति रवि लामिछाने और प्रधानमंत्री वालेन्द्र (बालेन) शाह भी संबोधन करेंगे । महाधिवेशन के पहले दिन आषाढ़ ७ गते रविवार उद्घाटन समारोह में सभापति लामिछाने और वरिष्ठ नेता बालेन सम्बोधन करेंगे ।
रास्वपा केन्द्रीय निर्वाचन आयोग के सचिव भूमिनन्द बराल ने जानकारी दी है कि भरतपुर के गेस्ट हाउस मैदान में होने जा रहे उद्घाटन समारोह के लिए अंतिम तैयारी कर ली गई है । उनके अनुसार, कल ६ गते (शनिवार) की शाम रास्वपा केन्द्रीय समिति की बैठक भी भरतपुर में ही होगी ।
८ गते सुबह से बंदसत्र का कार्यक्रम शुरु करने की तैयारी हो चुकी है लेकिन अभी तक महाधिवेशन का अंतिम कार्यतालिका नहीं आई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *