Tue. Jun 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कक्षा १२ के परिणाम सार्वजनिक

 

काठमांडू, आषाढ़ ५ – राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड ने कक्षा १२ के परिणाम सार्वजनिक कर दिए हैं । शुक्रवार (आज) सुबह हुई परीक्षा बोर्ड की बैठक ने परिणाम सार्वजनिक कर दिया है । बोर्ड के सदस्य सचिव जंगबहादुर अर्याल ने सुबह ८ बजे बैठक की और कक्षा १२ के परिणाम सार्वजनिक करने की जनकारी दी ।
बोर्ड के अनुसार नियमित की ओर ६९.७५ प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं । जेठ १४ से २७ गते तक संचालन किए गए इस परीक्षा में चार लाख १८ हजार १७० परीक्षार्थियों की सहभागिता थी ।
जिसमें में से नियमित में तीन लाख ३२ हजार २४१ और आशिंक में ८५ हजार ९२९ विद्यार्थी होनी की जानकारी परीक्षा बोर्ड ने दी है । सरकार द्वारा निर्देश दिया गया था कि ४५ दिनों के भीतर परिणाम सार्वजनिक कर दी जाए । लेकिन बोर्ड ने ४५ दिन से पहले ही परिणाम सार्वजनिक कर दिया है । इससे पहले एसईई के परिणाम भी २९ दिनों के भीतर सार्वजनिक कर दिया गया था । सरकार ने एसईई की परीक्षा के परिणाम को लेकर भी कहा था कि परिणाम एक महीने के भीतर ही सार्वजनिक करें ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *