आम नागरिकों के लिए सिटामोल नहीं, सरकार खरीद रही है गाड़ी – विष्णुबहादुर विश्वकर्मा
काठमांडू, आषाढ़ १८ – नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (नेकपा) के राष्ट्रीयसभा सदस्य विष्णुबहादुर विश्वकर्मा प्रस्ताव रखा है कि मंत्रियों के लिए सवारी साधन के रूप में साईकिल की व्यवस्था की जाए । उनका कहना था कि सरकार द्वारा अरबों रुपये खर्च कर गाड़ी खरीदने का समाचार बाहर आया है । इस समाचार के बाहर आने के बाद ही उन्होंने कहा कि गाड़ी से उपयुक्त साईकिल होगा ।
गुरुवार (असार १८) राष्ट्रीयसभा की बैठक के शून्य समय में सांसद विश्वकर्मा ने आपत्ति जताते हुए कहा कि अरबों की गाड़ी जलकर राख हो गई । एकबार फिर गाड़ी खरीदने की तैयारी चल रही है । उन्होंने कहा कि अवस्था ऐसी है कि आज सुकुम्वासियों को खाना नहीं मिल रहा है । भोजन के अभाव में लोग तड़प रहे हैं, आम नागरिकों को सिटामोल नहीं मिल रहा है । और ऐसे समय में सरकार सुख और मनोरंजन के लिए गाड़ी खरीदने की तैयारी कर रही है ।


