Sun. Jul 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महेश सम्मानचिन्ह 2026 समारोह संपन्न, विभिन्न क्षेत्रों की विभूतियों का हुआ सम्मान

 

माला मिश्रा जोगबनी विराटनगर, सीमा क्षेत्र । माहेश्वरी सभा, जोगबनी एवं माहेश्वरी महिला संगठन, जोगबनी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित महेश सम्मानचिन्ह 2026 समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज सेवा, पत्रकारिता, नगर विकास एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विभिन्न व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया।
समारोह की प्रमुख्य अतिथि जोगबनी नगर परिषद की चेयरमैन श्रीमती रानी देवी यादव थीं। चेयरमैन रानी देवी एवं गिरजा जी सारडा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया तथा अपने संबोधन में समाज के विकास में सामाजिक संगठनों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर रानी देवी को नगर गौरव सम्मान से भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पांच विशिष्ट व्यक्तियों को विभिन्न सम्मान प्रदान किए गए। इनमें पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए वरिष्ठ पत्रकार वरुण मिश्रा, समाज सेवा एवं जनकल्याण के लिए प्रेम जी स्वर्णकार, विशिष्ट समाज सेवा के लिए बेनी गोपाल मुंदड़ा, समाज के प्रति दीर्घकालीन समर्पण के लिए धनराज जी राठी को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
समारोह के दौरान उपस्थित अतिथियों एवं समाज के सदस्यों द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।
इसके उपरांत सभी अतिथियों ने घासीराम जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में नेपाल के विभिन्न क्षेत्रों से आए अनेक प्रबुद्धजन, समाजसेवी, व्यवसायी, शिक्षाविद एवं गणमान्य अतिथि विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने माहेश्वरी समाज द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यों की सराहना की।
अंत में अध्यक्ष भगवती तापड़िया जी सभी अतिथियों, सम्मानित व्यक्तियों एवं सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाजहित में इसी प्रकार के कार्यक्रम आगे भी आयोजित करने की बात कही।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन से संगठन मंत्री
गिरजा सारडा ,
अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी युवा संगठन पूर्वांचल संयुक्त मंत्री विवेक राठी ,
नेपाल राष्ट्रीय माहेश्वरी परिषद अध्यक्ष गोविन्द सोनी ,
नेपाल राष्ट्रीय माहेश्वरी महिला संगठन अध्यक्ष अमिता पेड़ीवाल
निवर्तमान अध्यक्ष माहेश्वरी सभा जोगबनी रामेश्वर लाल जी तापड़िया
माहेश्वरी सभा अध्यक्ष भगवती तापड़िया , भीकमचंद जी तापड़िया, पुष्प कुमार मुंदड़ा राजकुमार जी काबरा,डा. शुशील तापड़िया उपस्थित थे ।
कार्यक्रम को सफल बनाने मे माहेश्वरी महिला संगठन कि सचिव खुशबू तापड़िया, पूजा डागा, कार्यक्रम संयोजक श्याम तापड़िया, अनिल डागा, रोहित तापड़िया एवं विषेश कर योगेश तापड़िया , सचिव सुरेश तापड़िया का सराहनीय योगदान रहा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *