Wed. Jul 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मास्को आतंकी हमला : अब भी लापता लोगों को खोज रहे परिजन

 

एपी मास्को 25मार्च

आतंकी संगठन आइएस ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। रूस में रविवार को राष्ट्रीय शोक मनाया गया। सरकारी समाचार एजेंसी आरआइए नोवोस्ती ने बताया कि सांस्कृतिक संस्थानों में कार्यक्रम रद कर दिए गए, झंडे आधे झुकाए गए और टेलीविजन पर मनोरंजन और विज्ञापन निलंबित कर दिए गए। घटनास्थल के पास एक अस्थायी स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे।

रूस की राजधानी मास्को के एक कंसर्ट हाल में हुए आतंकी हमले के बाद अब भी लापता लोगों के परिवार और दोस्त अपने प्रियजनों के बारे में जानकारी पाने का इंतजार कर रहे हैं। वे इस उम्मीद में भटक रहे हैं कि क्या उनके स्वजन अब भी जीवित हैं या नहीं? इस आतंकी हमले में 143 लोग मारे गए हैं। मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। 100 से ज्यादा लोग अब भी अस्पताल में भर्ती हैं और उनमें से कुछ की हालत गंभीर है।

यह भी पढें   फीफा विश्वकप –कोलंबिया को पराजित कर स्विटरलैंड क्वाटर फाइनल में

वहीं, हमले के संदिग्धों को रविवार को मास्को स्थित जांच समिति के मुख्यालय लाया गया। मास्को की अदालत ने दो संदिग्धों पर आतंकी घटना को अंजाम देने का आरोप तय किया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आतंकी हमले के पीड़ितों के लिए चर्च में मोमबत्ती जलाई।

पुष्पांजलि अर्पित करने आए एंड्रे कोंडाकोव ने कहा, लोग संगीत कार्यक्रम में आए थे। कुछ लोग अपने परिवारों के साथ अच्छा समय बिताने आए थे। हममे से कोई भी उस स्थिति में हो सकता था। मैं यहां प्रभावित हुए सभी परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करना चाहता हूं और मृतकों को श्रद्धांजलि देना चाहता हूं।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन के पास यह क्षमता नहीं है कि मुझे समाप्त कर सके – प्रचण्ड

स्मारक पहुंचीं मरीना कोरशुनोवा ने कहा, यह एक त्रासदी है, जिसने हमारे पूरे देश को प्रभावित किया है। इसका तो मतलब ही नहीं बनता कि इस घटना से छोटे बच्चे भी प्रभावित हुए हैं। जांच समिति ने एक बयान में कहा कि मृतकों के शवों की पहचान जारी है। अब तक 62 शवों की पहचान की जा चुकी है। इसके साथ ही आतंकी हमले के दिन कंसर्ट परिसर में मौजूद लोगों को निजी सामान, दस्तावेज और कारें सौंपने का काम शुरू हो गया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *