Thu. Jul 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

फ्लोरिडा ने लगाया १४ वर्ष से कम के बच्चों पर सामाजिक सञ्जाल के प्रयोग पर प्रतिबन्ध

 

काठमांडू, चैत १३ – सामाजिक संञ्जाल से आज हर कोई जुड़ा हुआ है । इसका कुछ सकारात्मक पक्ष हैं तो कुछ नकारात्मक पक्ष भी हैं । खासकर १४ वर्ष से कम उम्र के जो बच्चें हैं उनपर इसका बहुत ही बुरा असर पड़ रहा है । पहले भी बहुत बार इस ओर लोगों का, या सरकार का ध्यान गया है । कुछ कानून भी बने हैं लेकिन अभी तक इसमें किसी तरह की सफलता नहीं मिल पाई है । इसी बीच अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य एक कानून बना कि अब १४ वर्ष के कम के बच्चें सामाजिक सञ्जाल का प्रयोग नहीं कर सकते हैं । फ्लोरिडा ने इस पर प्रतिबन्ध लगा दिया है ।
फ्लोरिडा के गवर्नर रोन डेसेन्टिस ने सोमवार को इस कानून पर हस्ताक्षर कर दिया है । नये नियम में १४ तथा १५ वर्ष के बच्चें सामाजिक सञ्जाल का प्रयोग करने के लिए माता पिता की आज्ञा लेने की व्यवस्था की गई है ।
इसी तरह सामाजिक सञ्जाल कम्पनी को भी यह निर्देशन दिया गया है कि १४ वर्ष से कम उम्र के प्रयोगकर्ता का अकाउन्ट डिलिट कर दिया जाए । ये कानून सन् २०२५ जनवरी १ से लागू किया जाएगा ।

यह भी पढें   बैंकक के पब में लगी आग, २७ की मृत्यु, ६३ लोग घायल

फ्लोरिडा के गर्वनर ने विज्ञप्ति के द्वारा कहा है कि “सोसल मिडिया ने बच्चों को बहुत तरह से हानि पहुँचाई है । इस कानून से माता पिता अपने बच्चों को सुरक्षित रास्ता दिखा सकते हैं ।”

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *