Tue. Jun 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तीसरे निवेश सम्मेलन में पीडीए समझौता का होना मुश्किल

 

काठमाडौँ । तीसरे निवेश सम्मेलन में होने वाला परियोजना विकास सम्झौता (पीडीए) अब नहीं हो सकता। निवेश बोर्ड ने दो दिन निवेश सम्मेलन में चार पीडीए करने की योजना तैयार की थी ।किन्तु निवेश सम्मेलन में पीडीए के लिए तैयारी नहीं होने के कारण अब यह सम्भव नहीं है।
बोर्ड के प्रवक्ता प्रद्युम्नप्रसाद उपाध्याय के अनुसार आवश्यक तैयारी नहीं होने के कारण अन्तिम चरण में कोई भी पीडीए नहीं होगा। उन्होंने कहा कि हमने तैयारी की थी किन्तु वह प्रयाप्त नहीं होने के कारण पीडीए सम्झौता अब नहीं होगा।
निवेश बोर्ड ने दमक औद्योगिक पार्क, अप्पर मर्स्याङ्दी २, सोलार परियोजना और डाबर नेपाल के निवेश विस्तार के साथ सम्बन्धित सम्झौता सम्मेलन के दौरान करने की तैयारी की थी। इन विषयों को लेकर निवेश सम्मेलन का सफलता के रूप में प्रचार करने की बोर्ड की तैयारी थी। किन्तु, सम्मेलन में सम्झौता नहीं होने के बाद किसी खास बड़ी उपलब्धि हासिल होने की संभावना नहीं दिख रही है।

यह भी पढें   बजेट में सिलिकॉन वैली का सपना लेकिन लोकतंत्र पर खतरा : संतोष मेहता

इससे पहले निवेश बोर्ड ने विकासकर्ता और निवेश बोर्ड के बीच ४ आयोजना का पीडीए आयोजना तैयार किया था। पीडीए होने के चरण में रहने आयोजनाओं की सूची में चीन–नेपाल फ्रेण्डसीप इन्डष्ट्रियल पार्क अग्रस्थान में था।
अप्पर मर्स्याङ्दी–२, कोहलपुर में बनने वाला ४० मेगावाट क्षमता का सोलार परियोजना और डाबर नेपाल के निवेश वृद्धि परियोजना पीडीए के लिए चयन किया गया था। बोर्ड के सहसचिव तथा प्रवक्ता प्रद्युम्न प्रसाद उपाध्याय ने पीडीए होने वाले ४ परियोजना चयन होने के बाद भी सम्झौता नहीं होने की जानकारी दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *