Fri. Jun 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज का मौसम… उच्च पहाड़ी तथा हिमाली भाग के कुछ स्थानों में हल्की बर्फबारी की संभावना

 

काठमांडू, वैशाख २९– आज कोशी, गण्डकी और सुदूरपश्चिम प्रदेश के कुछ जगहों में मेघगरज और बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हो रही है ।
पश्चिमी हवाओं, स्थानीय हवाओं के साथ ही भारत में बिहार के आसपास बने कम दबाव प्रणाली के प्रभाव के कारण, पूरे देश में बारिश में आंशिक बदलाव आया है ।
जल तथा मौसम विज्ञान विभाग के मौसम पूर्वानुमान महाशाखा के अनुसार आज दिन में लुम्बिनी, कर्णाली और सुदूरपश्चिम प्रदेश के साथ ही देश के पहाड़ी भू भाग के कुछ स्थान में मेघगर्जन, तेज हवा एवं बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है । साथ ही देश के उच्च पहाड़ी तथा हिमाली भाग के कुछ स्थानों में हल्की बर्फबारी होने की भी संभावना है ।
आज रात देश भर में साधारणतया बादल लगे रहेंगे । मधेश, बागमती, गण्डकी और लुम्बिनी प्रदेश के कुछ स्थानों के साथ ही बाकी प्रदेश के एक– दो स्थान में मेघगर्जन, तेज हवा एवं बिजली चमकने के साथ हल्की तथा मध्यम बारिश की संभावना है ।
देश के उच्च पहाड़ी तथा हिमाली भाग के कुछ स्थानों में हल्की बर्फबारी होने की भी संभावना है । मौसम विभाग ने इस क्षेत्र में दैनिक जनजीवन के साथ ही कृषि, स्वास्थ्य, पर्यटन, पर्वतारोहण, सड़क तथा हवाई यातायात में आंशिक असर पड़ सकता है इसलिए सतर्कता अपनाने का अनुरोध किया है ।

यह भी पढें   महोत्तरी में डाकूओं के समूह द्वारा गोलीबारी, पति–पत्नी घायल

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *