Wed. Aug 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लोकसभा चुनाव …पीएम नरेंद्र मोदी आज झारखंड के दौरे पर

 

काठमांडू, वैशाख २९– लोकसभा चुनाव २०२४ को लेकर भारतीय प्रधानमंत्री पीएम नरेंद्र मोदी आज झारखंड का दौरा करेंगे । वे चतरा के सिमरिया में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे । कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ।
लोकसभा चुनाव २०२४ को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज झारखंड के चतरा जिले के सिमरिया आएंगे । वे मुरवे मैदान में चार बजे चुनावी सभा को संबोधित करेंगे । प्रधानमंत्री मादी की यह पहली सिमरिया यात्रा है । पीएम बनने के बाद नरेंद्र मोदी पहली बार सिमरिया की धरती पर आ रहे हैं । चुनावी सभा को लेकर विशेष तैयारी की जा रही है । सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं । पीएम मोदी चतरा संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे । यहां चतरा, हजारीबाग, पलामू, कोडरमा संसदीय क्षेत्र से काफी संख्या में लोग पहुंचेंगे । लगभग दो लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद है । मंच के सामने एक विशाल पंडाल लगाया गया है, जहां आम लोग बैठ कर उन्हें सुनेंगे ।
जनसभा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है । कार्यकर्ता घर–घर जाकर जनसभा में शामिल होने के लिए लोगों को निमंत्रण दे रहे हैं । आम लोगों में भी पीएम मोदी के संबोधन को लेकर उत्सुकता देखी जा रही है । नरेंद्र मोदी चतरा संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे ।

यह भी पढें   बिजली बिल पर VAT को लेकर आलोचना के बाद सरकार राहत की तैयारी में

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com