Tue. Sep 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विभा झा द्वारा रचित मैथिली काव्य संग्रह ‘नई सीता नई ‘के अँग्रेजी अनुवाद का विमोचन

 

काठमांडू, 6 जून । मैथिली साहित्य की प्रखर कवयित्री विभा झा द्वारा रचित मैथिली काव्य संग्रह ‘नई सीता नई’ का अँग्रेजी में अनूदित Cry No More Sita का आज एक भव्य कार्यक्रम में विमोचन किया गया ।
पुस्तक का अनुवाद नव प्रतिभा 17 वर्षीय विमर्श झा ने किया है। जिनका आज जन्मदिन भी है। प्रतिभा के धनी विमर्श कवयित्री विभा झा जी के सुपुत्र हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाषाविद डॉ रामावतार यादव जी ने किया। मैथिली साहित्य जगत के नामचीन साहित्यकारों की कार्यक्रम में उपस्थिति रही। पुस्तक परिचर्चा में विमर्श झा से संवाद विकास वत्सनाभ ने किया था। जिसमें विमर्श झा ने अनुवाद के क्रम में होने वाले अनुभव को साझा किया।

यह भी पढें   दावा लामा को बग्गीखाना बुलाया गया

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com