नई सरकार भ्रष्टाचार को छीपाने के लिए हैः सांसद् पाण्डे

काठमांडू, ९ जुलाई । नेकपा एकीकृत समाजवादी के सांसद् राजेन्द्र प्रसाद पाण्डे ने दावा किया है कि नई सरकार भ्रष्टाचार को छीपाने के लिए है । नेपाली कांग्रेस और नेकपा एमाले गठबंधन में निर्माण होनेवाला नई सरकार पर संकेत करते हुए सांसद् पाण्डे ने आज संसद् भवन परिसार में पत्रकारों से कहा– ‘गिरिबन्धु प्रकरण, नक्कली भुटानी शरणार्थी प्रकरण जैसे अन्य प्रकरण में पर्दा ड़ालने के लिए नई गठबंधन बनाई गई है ।’
सांसद् पाण्डे का यह भी मानना है कि संविधान संशोधन, देश में सकारातमक परिवर्तन संबंधी मुद्दों में नई गठंबध को कोई लेना देना नहीं है । उन्होंने यह भी कहा कि नेकपा एकीकृत समाजवादी पार्टी नई गठबंधन में शामील होने की संभावना नहीं है ।

