Sun. May 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल का भाग्य और भविष्य मधेशी जनता के हाथों में है : प्रचण्ड

 

Sabhaकैलास दास,जनकपुर, कात्तिक २२ । नेकपा एमाओवादी के अध्यक्ष तथा २२ दलीय गठबन्धन के संयोजक पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने कहा है कि नेपाल के भाग्य और भविष्य मधेशी जनता के हाथ में है ।

जनकपुर के रंग भूमि मैदान में शनिबार आयोजित २२ दलों की जनसभा को सम्बोधन करते हुए उन्होने कहा कि मधेश में सात प्रदेश के प्रस्ताव को नेपाली कांग्रेस और एमाले ने अपनी अवधारणा नही छोडा तो मधेशी जनता अपना सरकार खुद बनागी ।

मधेसी, जनजाति, आदिवासी, मुस्लिम और माओवादी को  माइनस करके  संविधान DSC01649लागू किया गया तो यह संविधन किसी भी हालत में स्वीकार नही होगा । उन्होने यह भी कहा कि काँग्रेस और एमाले अपना गल्ती नही सुधारे तो मधेशी जनता अपना सरकार बनाने के लिए स्वतन्त्र है । मधेशी जनता के हाथ में नेपाल के भाग्य और भविष्य है ।

यह भी पढें   लिपुलेख और कालापानी नेपाल का अभिन्न भूभाग है

हम कभी नही डरे है और न डरेगें ?

सभा के सम्बोधन के क्रम में मधेशी जन अधिकार फोरम नेपाल के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव सहित के मधेशी नेताओं ने कहा कि जब तक प्रचण्ड जी हमारे साथ है हम साथ रहेगें वह छोड देगा तो हम भी प्रचण्ड जी को छोड देगें । इस पर एमाओवादी अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा कि हम कभी भी मधेशी जनता को धोखा नही देंगें । हम किसी से नही डरते थे और न ही डरते है । अगर हम डर गये होते तो जनयुद्ध होता ही नही । मधेशी जनता को साक्षी रखकर २२ दल के नेतागण को कहना चाहुँगा कि हम तो आगे बढ चुके है । आप लोग मुझे मझधार में नही छोडिएगा ?

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन शाह के नेतृत्व और नेपाल के राजनीतिक रूपांतरण पर अंतरराष्ट्रीय बहस

DSC01710मधेशी जनता हम पर विश्वास किया है । मधेशी जनता के अधिकार स्थापित कराने के लिए अन्तिम क्षण तक साथ रहने की प्रतिबद्धता भी उन्होने व्यक्त की है । आन्दोलन में कौन धोखा देता है कि नही एक एक हिसाब राखने के लिए मधेशी जनता से आग्रह भी किया ।

एमाओवादी, मधेसी और जनजाति के साथ सम्झौता तोडकर कांग्रेस और एमाले के सरकार सञ्चालन के राजनीतिक आधार गमाया है उन्होने कहा । उन्होन कहा  अन्तरिम संविधान के धारा १३८ में राज्य पुनसंरचना में स्वायत्त मधेस प्रदेश लिखा जाऐगा । प्रचण्ड ने कांग्रेस और एमाले के सात प्रदेश के प्रस्ताव अन्तरिम संविधान में फाडकर फेकने की चेतावनी दी ।

prachand1अध्यक्ष प्रचण्ड ने कडा शब्द में कहा कि कांग्रेस और एमाले अपना प्रस्ताव में सुधार नही किया तो मधेसी जनता को अपना सरकार खुद बनाने का अधिकार होगा और संयुक्त राष्ट्र संघ, भारत, चीन, युरोप और अमेरिका ने २२ दल को समर्थन करेगा ।

यह भी पढें   भूस्खलन के कारण कांति लोकपथ पूर्ण रुप से अवरुद्ध

कांग्रेस और एमाले को प्रचण्ड ने सामन्तवाद और राजतन्त्र का पुच्छर एवं विषालु सर्प की संज्ञा दी ।

सभा को मधेशी जनअधिकार फोरम नेपाल का अध्यक्ष उपेन्द्र यादव, लोकतान्त्रिक का अध्यक्ष विजय कुमार गच्छेदार, तराई मधेश लोकतान्त्रिक पार्टी का अध्यक्ष महन्थ ठाकुर, सद्भावना का अध्यक्ष राजेन्द्र महतो, महेन्द्र यादव, बहुजन समाजवादी पार्टी का गंगाराम महरा, संघीय समाजवादी पार्टीका उपाध्यक्ष रिजवान अन्सारी, संघीय लिम्बुवान पार्टी का कुमार लिङ्गदेल सहित का नेतागण ने अपनी अपनी धरण रखी थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *