नहीं रहे कीर्तिपुर नगरपालिका के मेयर राजकुमार नकर्मी
काठमांडू, सावन ११– कीर्तिपुर नगरपालिका के मेयर राजकुमार नकर्मी का निधन हो गया है । उनका बीति रात वीर अस्पताल में उपचार के क्रम में निधन होने की जानकारी नगरपालिका के प्रमुख प्रशासकीय अधिकृत माधव प्रसाद ढ़काल ने दी है । ढ़काल के अनुसार मेयर नकर्मी के निधन के कारण आज पूरे कीर्तिपुर नगरपालिका में शोक अवकाश दिया गया है । उनके पार्थिव शरीर को नगरपालिका में लाया जाएगा जहाँ श्रद्धाञ्जली अर्पण कर आज ही अन्त्येष्टि करने की ढ़काल ने जानकारी दी है ।
नकर्मी लम्बे समय से किडनी की बिमारी से पीडि़त थे । किडनी में समस्या होने पर वो सावन २ गते से वीर में भर्ना थे । मेयर नकर्मी ने अपने स्वास्थ्य में निरन्तर समस्या आने के बाद १ सावन में ही सुनिता शाक्य को कार्यवाहक नगर प्रमुख की जिम्मेदारी दी थी ।

