Wed. Sep 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

३३वां ओलंपिक महासमर आज से पेरिस में शुरु

 

काठमांडू, सावन ११– ३३वां ओलंपिकका आयोजन फ्रांस की राजधानी पेरिस में हो रहा है। खेलों का ये महासमर २६ जुलाई से ११ अगस्त २०२४ तक चलने वाला है । सौ साल के बाद इस बार पेरिस में ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है । इससे पहले इस शहर में ओलंपिक का आयोजन दो बार साल १९०० और साल १९२४ में किया गया था । लंदन के बाद पेरिस एकलौता ऐसा शहर है जो तीसरी बार ओलंपिक आयोजित करेगा। पेरिस ओलंपिक में ३२९इवेंट्स होंगे और १९ दिनों तक इसमें ३२ खेल प्रतियोगिताएं होंगी। पेरिस ओलंपिक में १०,५०० एथलीट हिस्सा लेने वाले हैं और इन खेलों में कुल ८१ हजार करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
इस बार पेरिस ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी भी एक ऐतिहासिक समारोह होने जा रहा है। हर बार ओलंपिक ओपनिंग सेरेमनी को स्टेडियम में किया जाता था लेकिन इस बार यह ओपनिंग सेरेमनी किसी स्टेडियम में नहीं बल्कि पेरिस शहर के बीच से गुजरने वाली सीन नदी में आयोजित की जाएगी। जो अपने आप में एक ऐतिहासिक पल होने जा रहा है।
इसबार के ओलंपिक में नेपाल भी ६ खेल में प्रतिस्पर्धा कर  रहा  है । नेपाल के सात खिलाडि़यों ने भाग लिया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com