Sat. Oct 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल बाढ़ राहत: भारत ने भेजी मदद की पाँचवीं खेप

 

17 भाद्र, काठमांडू।

नेपाल के रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में आई विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों के राहत और बचाव कार्य में सहयोग के लिए भारत ने सहायता की पांचवीं खेप नेपाल भेजी है।

भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने बुधवार सुबह जानकारी दी कि विशेष राहत सामग्री और बचाव उपकरणों से लैस एक विमान नेपाल के लिए रवाना किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस खेप में 11 सदस्यीय विशेष बचाव दल, खोज एवं राहत अभियान के लिए आवश्यक आधुनिक उपकरण तथा 5.5 टन जीवनरक्षक और अत्यावश्यक दवाइयाँ भेजी गई हैं।

यह भी पढें   वैचारिक विरासत, बदलता नेपाल और पुनर्जीवन की चुनौती : श्वेता दीप्ति

इससे पहले 14 भाद्र को भारत ने चौथी खेप के तहत 11 टन राहत सामग्री और एक तकनीकी विशेषज्ञ टीम नेपाल भेजी थी, जो बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है।

नेपाल में फिलहाल राहत, बचाव और लापता लोगों की तलाश का अभियान युद्धस्तर पर जारी है। भारत के अलावा कई अन्य देशों और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं ने भी बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए मानवीय सहायता उपलब्ध कराई है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com