Sat. Sep 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बाँके के खजुरा गाँवपालिका के विभिन्न वार्ड में निःशुल्क कान शिविर सम्पन्न 

 

नेपालगन्ज/(बाँके) पवन जायसवाल । खजुरा गाँवपालिका के स्वास्थ्य तथा सामाजिक बिकास शाखा के आयोजन में निःशुल्क शिविर में कान जाँच, निःशुल्क औषधि वितरण तथा आवश्यक उपचार की साथ श्रवण शक्ति की भी परीक्षण किया गया ।

कान जाँच टाउरिच ईन्चार्ज भिषणकुमार थारु ने दी जानकारी अनुसार खजुरा गाँवपालिका तथा ब्रिनोज कान स्वास्थ्य सामुदायिक सेवा नेपालगन्ज के प्राविधिक सहयोग में खजुरा गाँवपालिका क्षेत्र के अन्दर स्वास्थ्य संस्था, गाँवटोल तथा पायक पडनेवाली  स्थानों में प्राथमिक कान उपचार शिविर सञ्चालन किया गया कानजाँच टाउरिच ईन्चार्ज भिषणकुमार थारु ने जानकारी दी । शिविर मार्फत कान सम्बन्धी समस्या की पहिचान करके समय में उपचार तथा आवश्यक परामर्श उपलब्ध कराने की उद्देश्य से यह निःशुल्क शिविर सञ्चालन किया गया बताया ।

यह भी पढें   बाँके के गुरुवागाँव बिद्यालय के आयोजन में २३ लोगों ने किया रक्तदान 

वह शिविर में आवश्यकता अनुसार कान के श्रवण शक्ति परीक्षण समेत किया गया  बहिरापन निवारण एवम् रोकथाम के लिये आवश्यक पहिचान और परामर्श प्रदान किया गया आयोजक ने जनाया । खजुरा गाँवपालिका तथा ब्रिनोज कान स्वास्थ्य सामुदायिक सेवा के सहकार्य में शिविर राधापुर स्वास्थ्य चौकी मेें, सीतापुर स्वास्थ्य चौकी मेें, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मेें, आधारभूत स्वास्थ्य केन्द्र, ई गाँव में औ उढरापुर स्वास्थ्य चौकी में भादौ २ गते, आधारभूत स्वास्थ्य केन्द्र, पुरैना में भदौ ३ गते, सोनपुर स्वास्थ्य चौकी में, रनियापुर स्वास्थ्य चौकी में सञ्चालन किया गया जानकारी कानजाँच टाउरिच ईन्चार्ज भिषणकुमार थारु ने जानकारी दी ।

यह भी पढें   जनकपुरधाम वार्ड 23 का कार्यालय भवन का प्रथम चरण पूर्ण

खजुरा गाँवपालिका में सम्पन्न किया गया ८ शिविर में ५ सौ ३२ लोगों का जाँच किया गया था । जिस में पुरुष १ सौ ७६ लोग रहे थे लेकिन महिला ३ सौ १५ लोग रहे थे । इसी तरह कान पकने की रोग ७५ लोगों में दिखाई पडी थी कान की गूजी ६१ लोगों में दिखाइृ पडी थी । अइसे ही कान में ढुसी लगने में ३३ लोगों, कान में मेशीन लगाना कान सुनने की बिमारियों की संख्या १८ रही थी । आप्रेशन के लिये २८ लोगों को छनौट किया गया था । ८ ही शिविर में ब्रिनोज कान स्वास्थ्य सामुदायिक सेवा के कान जाँच आउटरिच इन्चार्ज भिषणकुमार थारु, कान सहायक चिकित्सक सीताकुमारी चौधरी, दामोदर चौधरी, तिर्थमान थारु ने सहकार्य किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com