Tue. Jun 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मौसम … मंगलवार तथा बुधवार भारी बारिश की चेतावनी

 

काठमांडू, सावन २१ – मौसम पूर्वानुमान महाशाखा ने यह जानकारी दी है कि मंगलवार और बुधवार को देश भर में साधारणतया से लेकर पूर्णतया आकाश में बादल छाए रहेंगे । अधिकांश स्थान में भारी बारिश होने की संभावना है ।
मानसून के न्यूनचापीय रेखा मंगलवार को नेपाल के नजदीक पहुँचने संभावना है । इसका प्रभाव नेपाल में दो दिन तक रहेगा । महाशाखा ने मानसून सक्रिय होने की संभावना है इसलिए सतर्कता अपनाने को भी कहा है ।
“कोसी प्रदेश, वागमती प्रदेश, गण्डकी प्रदेश, लुम्बिनी प्रदेश और सुदूरपश्चिम प्रदेश के कुछ तथा कर्णाली प्रदेश और मधेस प्रदेश के कुछ स्थानों में भारी बारिश होने की संभावना है । साथ ही, वागमती प्रदेश, गण्डकी प्रदेश, लुम्बिनी प्रदेश के एक–दो स्थान में अति भारी बारिश की भी संभावना है ।”
महाशाखा ने आग्रह किया है कि मानसून में खासकर रात के समय में ज्यादा पानी पड़ने की संभावना होती है । इसलिए सतर्कता के साथ ही पूर्व तैयारी करने का भी आग्रह किया है ।
कपिलवस्तु, रुपन्देही, पाल्पा, गुल्मी, नवलपरासी पश्चिम, दाङ, बर्दिया, प्युठान, अर्घाखाँची, कैलाली, कञ्चनपुर, डडेलधुरा, डोटी और बैतडी को उच्च संकट की सूची में रखा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *