जसपा नेपाल ने केन्द्रीय समिति की बैठक बुलाई
काठमांडू, सावन २१ – जनता समाजवादी पार्टी, (जसपा) नेपाल ने केन्द्रीय समिति की बैठक बुलाई है । बैठक इसी सावन २७, २८, २९ और ३० गते ललितपुर के सानागाँव स्थित थसी ब्याङक्वेट में की जाएगी । ये जानकारी पार्टी के केन्द्रीय सदस्य पूर्ण बस्नेत ने दी है ।
उन्होंने कहा कि“बैठक में पार्टी एकता को लेकर राष्ट्रीय महाधिवेशन द्वारा तय किए गए पार्टी के वैचारिक, सैद्धान्तिक अवधारणा, वर्तमान राष्ट्रीय राजनीतिक परिस्थिति में पार्टी की भूमिका, वर्तमान भू–राजनीतिक अवस्था और नेपाल के परराष्ट्र नीति तथा सम्बन्ध आदि के विषयों में केन्द्रीय सदस्यों को प्रशिक्षण दिया जाएगा । ”
इसी तरह उन्होंने बताया कि बैठक में पार्टी की आगामी वैचारिक, राजनीतिक, सङ्गठनात्मक कार्ययोजना तथा कार्यक्रम आदि विषयों में चर्चा कर आवश्यक निर्णय की जाएगी । गत जेठ अन्तिम में महाधिवेशन सम्पन्न किया गया । जसपा नेपाल की पहली बैठक में केन्द्रीय सदस्य पद तथा गोपनियता की शपथ लेंगे ।


