Wed. Nov 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बांग्लादेश : बीएनपी अध्यक्ष बेगम खालिदा जिया तत्काल होंगी रिहा

 

काठमान्डु 6अगस्त

बांग्लादेश में रविवार को पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़पों में 100 से अधिक लोगों की जान गई थी। करीब 1,000 से अधिक लोग घायल हुए थे। प्रमुख दैनिक ‘द डेली स्टार’ के मुताबिक सरकार विरोधी प्रदर्शनों में मरने वालों की संख्या सिर्फ तीन सप्ताह में 300 पार पहुंच गई है। पूर्व पीएम हसीना के देश छाेडने के बाद सोमवार को राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने ढाका के बंग भवन में एक बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में सर्वसम्मति से बीएनपी अध्यक्ष बेगम खालिदा जिया को तत्काल रिहा करने का निर्णय लिया गया। मीटिंग में तीनों सशस्त्र सेनाओं के प्रमुखों, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और नागरिक समाज के प्रतिनिधियों ने अंतरिम सरकार के गठन पर चर्चा की।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 8 नवंबर 2026 रविवार शुभसंवत् 2083

राष्ट्रपति की प्रेस टीम ने एक बयान में कहा कि शहाबुद्दीन के नेतृत्व में हुई बैठक में सर्वसम्मति से बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की अध्यक्ष बेगम खालिदा जिया को तत्काल रिहा करने का निर्णय लिया गया। बैठक में आरक्षण विरोधी आंदोलन में मारे गए लोगों की याद में शोक प्रस्ताव भी पेश किया गया। वहीं दिवंगत आत्माओं की शांति व क्षमा की प्रार्थना भी की गई।

बैठक में अंतरिम सरकार बनाने का निर्णय लिया गया। देश में कानून व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सभी से धैर्य व सहनशीलता बरतने का आग्रह भी किया गया। लूटपाट व हिंसक गतिविधियों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने का भी निर्णय लिया गया।आंदोलन के गिरफ्तार सभी लोगों को रिहा करने का एलान भी किया गया।

यह भी पढें   डॉ. गोविंद केसी की मांगें 48 घंटे में पूरी करे सरकार : नेपाल चिकित्सक संघ, आंदोलन की चेतावनी

बैठक में इस बात पर भी आम सहमति बनी कि किसी भी समुदाय को किसी भी तरह से नुकसान नहीं पहुंचाया जाना चाहिए। इससे पहले हसीना के भारत रवाना होने पर बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकर-उज-जमान ने उनके इस्तीफे की खबर की पुष्टि की और कहा कि देश चलाने के लिए जल्द ही एक अंतरिम सरकार का गठन किया जाएगा।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com