Thu. Sep 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल में विकसित मुनाल उपग्रह के प्रक्षेपण में अनुदान सहायता के लिए MEA और NSIl के बीच समझौता पर हस्ताक्षर

 

10 अगस्त 2024 नई दिल्ली । मुनाल उपग्रह के प्रक्षेपण के लिए अनुदान सहायता के लिए आज भारत सरकार के विदेश मंत्रालय और न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (एनएसआईएल) के बीच एक समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए गए। समझौता पत्र पर विदेश मंत्रालय से जेएस (उत्तर) श्री अनुराग श्रीवास्तव और एनएसआईएल के निदेशक श्री अरुणाचलम ए ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर नेपाल विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी अकादमी (एनएएसटी) के सचिव डॉ. रवीन्द्र प्रसाद ढकाल, नेपाली दूतावास के प्रभारी डॉ. सुरेंद्र थापा और अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठान नेपाल (एपीएन) के संस्थापक डॉ. आभास मास्के उपस्थित थे। .

यह भी पढें   बाढ़ और भूस्खलन के खतरे के बीच चीन द्वारा तातोपानी सीमा नाका अनिश्चितकाल के लिए बंद

7वीं जेसीएम बैठक की सह-अध्यक्षता करने के लिए विदेश मंत्री (ईएएम) की नेपाल यात्रा के दौरान, विदेश मंत्री ने 04 जनवरी 2024 को एनएसआईएल और नास्ट  के बीच मुनाल सैटेलाइट के प्रक्षेपण के लिए इस लॉन्च सेवा समझौते का आदान-प्रदान किया गया था ।

मुनाल सैटेलाइट NAST के तत्वावधान में नेपाल में विकसित एक स्वदेशी उपग्रह है। नेपाली अंतरिक्ष स्टार्टअप एपीएन ने इस उपग्रह के डिजाइन और निर्माण में नेपाली छात्रों ने सहायता की है। उपग्रह का लक्ष्य पृथ्वी की सतह का वनस्पति घनत्व डेटाबेस बनाना है।

यह भी पढें   महाविनाशकारी 'हिम-विस्फोट': लांगटांग में 2.5 करोड़ घनमीटर हिमचट्टान के गिरने से रसुवागढ़ी में प्रलय

इस उपग्रह को जल्द ही एनएसआईएल के ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान पर लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com