Wed. Jul 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रास्वपा का ‘आत्मनिर्भर नेपाल अभियान’  शुरु

 

काठमांडू, भादव ८– राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) आज से ‘आत्मनिर्भर नेपाल अभियान’ की शुरुआत कर रही है । यह अभियान आज दोपहर १ बजे बनस्थली स्थित पार्टी केन्द्रीय कार्यालय में एक कार्यक्रम के बीच किया जाएगा ।
पार्टी के केन्द्रीय स्टार्टअप तथा नवप्रवर्तन विभाग, उद्योग तथा बाणिज्य विभाग, उत्पादन प्रवद्र्धन विभाग, कृषि विभाग और अनुसन्धान तथा अभिलेखीकरण विभाग के संयोजन में रास्वपा ने ‘अबको राजनीति आर्थिक समृद्धिका लागि’ (अब की राजनीति आर्थिक समृद्धि के लिए) अभियान शुरु किया है । रास्वपा ने जानकारी दी है कि इस अभियान के क्रम में नेपाली उत्पादनों का प्रवद्र्धन करना, स्टॉल प्रदर्शनी के साथ ही विभिन्न विषय में नीति मन्थन की जाएगी ।
अभियान के क्रम में महावीर पुन नेतृत्व की राष्ट्रीय आविष्कार केन्द्र के उत्पादन से नेपाल में बने सामाग्रि, जुत्ता, कपड़ा, हस्तकला के उत्पादन तक प्रदर्शनी में रखी जाएगी । प्रदर्शन में ३० तरह के उत्पादन रखे जाएंगे ।पार्टी ने प्रदेश स्तर में भी ‘आत्मनिर्भर नेपाल अभियान’ संचालन करने की कार्यतालिका बनाई है । नेपाली उत्पादनों को बाजार नहीं मिल पा रही है । इस तरह की बहुत सी शिकायतें सुनने में आ रही थी । रास्वपा को विश्वास है कि इस अभियान से इस तरह के शिकायतों को वह प्रत्यक्ष सम्बोधन कर पाएगी । अभियान का संयोजन केन्द्रीय सदस्य डा. प्रभात अधिकारी, सांसद गणेश पराजुली, सांसद मनीष झा, केन्द्रीय सदस्य रामकृष्ण भट्टराई और सांसद अशोक कुमार चौधरी ने किया है ।

यह भी पढें   डिजिटल युग का जासूसी युद्ध : चीन की रणनीति, नेपाल की चुनौती और खुफिया व्यवस्था : अनिल तिवारी

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *