Mon. Oct 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कराची इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास बड़ा धमाका,दो चीनी नागरिक समेत तीन की मौत

 

कराची

पाकिस्तान के कराची इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास रविवार की देर रात बड़ा धमाका हुआ है। दो चीनी नागरिक समेत तीन की मौत की खबर है। वहीं 17 लोग घायल हैं। बलूच लिबरेशन आर्मी ने हमले की जिम्मेदारी ली है। धमाका इतना भीषण था कि शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में आवाज सुनाई पड़ी। पुलिस बम धमाके की जांच में जुटी है।

बीएलए ने ली हमले की जिम्मेदारी
पाकिस्तान में चीनी दूतावास ने कहा कि रविवार रात को कराची के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास एक विस्फोट में दो चीनी नागरिक मारे गए हैं। चीनी दूतावास ने कहा कि पोर्ट कासिम इलेक्ट्रिक पावर कंपनी के एक काफिले पर हवाई अड्डे के पास हमला किया गया।

यह भी पढें   PHP में गंभीर साइबर सुरक्षा खामियाँ मिलने से नेपाल सहित कई देशों की सरकारी वेबसाइटें बंद

पाकिस्तान में चीनी दूतावास और महावाणिज्य दूतावास इस आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हैं। दोनों देशों के निर्दोष पीड़ितों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। इस बीच बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने हमले की जिम्मेदारी ली। उसने कहा कि यह धमाका चीनी नागरिकों को निशाना बनाकर किया है।

बीएलए बलूचिस्तान का अलगाववादी संगठन है। यह संगठन खासकर चीनी नागरिकों और प्रोजेक्ट को निशाना बनाता है। बलूचिस्तान के रूप में एक अलग देश इस संगठन की सबसे अहम मांग है। सिर्फ अगस्त महीने में बीएलए अपने हमलों में 70 से अधिक लोगों की जान ले जुका है। यह संगठन इससे पहले भी चीनी नागरिकों को मौत के घाट उतार चुका है। वहीं कराची में स्थित चीन के वाणिज्य दूतावास पर हमला भी कर चुका है।

यह भी पढें   कांग्रेस अध्यक्ष गगन थापा आज स्याङ्जा जाएंगे, मनकामना मंदिर का करेंगे उद्घाटन

डॉन न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक धमाके की आवाज कराची के उत्तरी नाजिमाबाद, द्वितीय चुंदरीगर रोड और करीमाबाद समेत अन्य इलाकों तक सुनी गई। धमाके की वजह से कई कारों में आग भी लग गई। सभी घायलों को जिन्ना पोस्टग्रेजुएट मेडिकल कॉलेज (जेपीएमसी) में भर्ती कराया गया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com