Wed. Apr 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

श्री प्रेमसागर कर्माचार्य को “रक्तदाता पुरुष यूग सम्मान–२०८१” द्वारा सम्मानित

 

नेपालगञ्ज/(बाँके) पवन जायसवाल । अन्तरराष्ट्रीय नेपाली रक्तदाता संघ द्वारा नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष प्रेमसागर कर्माचार्य को रक्तदाता पुरुष यूग सम्मान२०८१द्वारा सम्मानित एवं अभिनन्दन किया गया है ।

रक्तदान की क्षेत्र में लम्बें समय से काम करते आ रहे नेपाल सर्वाधिक शतक रक्तदाता प्रेमसागर कर्माचार्य को सम्मान एवं अभिनन्दन एक कार्यक्रम के बीच किया गया है ।

अन्तरराष्ट्रीय नेपाली रक्तदाता संघ ने अपनी छठवीं महाधिवेशन में नेपाल के सर्वाधिक शतक रक्तदाता कर्माचार्य को सम्मान एवं अभिनन्दन किया है । प्रेम सागर कर्माचार्य को कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि स्टार अस्पताल के अध्यक्ष किशोर महर्जन एवं अन्तरराष्ट्रीय रक्तदाता संघ के अध्यक्ष अजय सत्याल ने संयुक्त रुप में अभिनन्दन करते हुये सम्मानपत्र हस्तान्तरण किया था ।

यह भी पढें   पहलगाम हमले से अंतरराष्ट्रीय कूटनीति तक: पाकिस्तान पर बढ़ता अविश्वास और आतंकवाद की वास्तविकता : अनिल तिवारी

नेपाल रेडक्रस सोसाइटी केन्द्रीय रक्तसञ्चार सेवा के पूर्व निर्देशक एवं अभी रहें वरिष्ठ सल्लाहकार डा. मनिता श्रेष्ठ राजकर्णिकार ने संयोजन की कार्यक्रम में नेपाल रेडक्रस सोसाइटी केन्द्रीय रक्त सञ्चार सेवा के निर्देशक पवनकुमार गुप्ता लगायत लोगों की भी सहभागिता रही थी ।

स्मरण रहे सर्वाधिक शतक रक्तदाता पे्रम सागर कर्माचार्य संस्थागत रुप में नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज मार्फत दान में दिया खून को सम्वन्धित विमारियों पक्ष ने निःशुल्क पाने के लिये सरकार से माग भी करते आ रहें है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *