Thu. Sep 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तेल वाहक जहाज में आग लगने से आठ लोगों की हुई मृत्यु तीन घायल,एक लापता

 

काठमांडू, असोज ३० – दक्षिणी म्यांमार के तनिन्थयी क्षेत्र में मंगलवार को एक तेल वाहक जहाज में आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई है और तीन घायल हैं । एक व्यक्ति लापता भी है । विभाग ने बताया कि यह घटना सोमवार को स्थानीय समयानुसार शाम लगभग ४ बजे तनिन्थयी क्षेत्र के दावेई टाउनशिप के एक बंदरगाह पर हुई । उस समय एक तेल टैंकर दूसरे तेल स्टोरेज जहाज (पोत) में तेल भर रहा था, तभी तेल स्टोरेज जहाज में आग लग गई ।
दावेई अग्निशमन सेवा विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को समाचा एजेंसी शिन्हुआ को बताया, “आग सोमवार शाम को लगी थी । आग बहुत भयंकर थी । उस रात कुछ समय के लिए आग को बुझा दिया गया था। लेकिन जहाज में तेल भरा होने की वजह से यह फिर से भड़क उठी । आज सुबह आग को पूरी तरह बुझा दिया गया है ।”
उन्होंने बताया कि मृतकों में सात पुरुष और एक महिला शामिल है । घायलों में दो पुरुष और एक महिला है, जबकि लापता व्यक्ति एक पुरुष है । लापता व्यक्ति की तलाश की जा रही है ।

यह भी पढें   भारी बारिश के बाद कई नदियाँ खतरे के स्तर से ऊपर, प्रशासन ने जारी की चेतावनी

विभाग ने बताया कि स्थानीय बचाव संगठनों, सुरक्षा कर्मियों और निवासियों ने भी आग बुझाने में मदद की । मंगलवार को स्थानीय समयानुसार सुबह के ८ बजे आग को पूरी तरह बुझा दिया गया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com