Fri. Jul 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पूर्वमन्त्री डम्बर श्रेष्ठ नहीं रहे

 

काठमांडू, १६ अक्टूबर । पूर्वमन्त्री डम्बर श्रेष्ठ का निधन हो गया है । नेकपा माले स्थायी कमिटी परामर्शकारी सदस्य भी रहे श्रेष्ठ क्यान्सर से पीडित थे । लम्बे समय से चितवन स्थित वीपी कोइराला मेमोरियल क्यान्सर अस्पताल में उपचार हो रहा था । लेकिन बुधबार सुबह चितवन स्थित अपने ही निवास में श्रेष्ठ का निधन हो गया है । श्रेष्ठ पूर्व भूमिसुधार मन्त्री हैं । तत्कालिन माधव कुमार नेपाल सरकार में श्रेष्ठ मन्त्री बने थे ।
नेकपा एमाले ने एक शोक वक्तव्य जारी करते हुए कहा है कि श्रेष्ठ का निधन होने से पार्टी स्तब्ध है, पार्टी को अपूरणीय क्षति पहुँच गई है । पार्टी महासचिव सीपी मैनाली ने व्यक्तव्य जारी करते हुए कहा है– ‘कामरेड डम्बर का निधन होने से पार्टी ने एक जिम्मेदार नेता खोना पड़ा है, श्रवजीवि वर्ग को एक विश्वासी और क्रान्तिकारी मित्र खोना पड़ा है । यह अपूरणीय क्षति है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *