Wed. Nov 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लामिछाने की कल (रविवार) को होगी पेशी

 

काठमांडू, कार्तिक ३ – सहकारी धोखाधड़ी प्रकरण में गिरफ्तार हुए राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) के सभापति रवि लामिछाने को पोखरा ले जाया गया है ।
सूूर्यदर्शन बचत तथा ऋण सहकारी संस्था लिमिटेड पोखरा के सहकारी धोखाधड़ी तथा संगठित अपराध सम्बन्धी मुद्दा संबंध में अनुसन्धान के लिए उन्हें पोखरा ले जाया गया है । जिला अदालत कास्की ने उक्त मुद्दा में अनुसन्धान करने के लिए पुलिस को अनुमति देने के साथ ही शुक्रवार की शाम को उन्हें काठमांडू में गिरफ्तार किया और लामिछाने को सड़क मार्ग होते हुए रात को ही पोखरा ले जाया गया ।
लामिछाने को पोखरा स्वास्थ्य विज्ञान प्रतिष्ठान में स्वास्थ्य परीक्षण कर सुबह ३ बजे जिला पुलिस कार्यालय कास्की में लाया गया है । लामिछाने को आज (शनिवार)सार्वजनिक अवकाश के कारण कल (रविवार) मात्र अदालत में उपस्थित कराया जाएगा ।

यह भी पढें   तिहार और छठ पर निर्बाध बिजली आपूर्ति की तैयारी, लक्ष्मी पूजा के दिन 1,700 मेगावाट होगी अधिकतम मांग

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com