Mon. Jul 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अर्थमन्त्री विष्णुप्रसाद पौडेल और एलिस अलब्राइट के बीच मुलाकात

 

काठमांडू, कार्तिक ९ – उपप्रधानमंत्री तथा अर्थमन्त्री विष्णुप्रसाद पौडेल और मिलेनियम चैलेंज कॉर्पोरेशन (एमसीसी)के प्रमुख कार्यकारी अधिकृत एलिस अलब्राइट के बीच मुलाकात हुई है ।
नेपाली राजदूतावास ने जानकारी दी है कि इस मुलाकात के अवसर में मिलेनियम चैलेंज कॉर्पोरेसन के कमपैक्ट एग्रिमेन्ट अन्तर्गत गत वर्ष से कार्यान्वयन हुई परियोजना तथा अन्तरदेशीय प्रसारण लाइन के बारे में बातचीत हुई ।
अर्थमन्त्री पौडेल के साथ अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के उपकार्यकारी निर्देशक बो ली ने भी मुलाकात की । इस असर में उनके बीच वित्तीय सहायता, परामर्श सेवा और प्राविधिक सहयोग के बारे में बातचीत की थी ।
उपकार्यकारी निर्देशक बो ने बताया कि नेपाल की आर्थिक प्रगति सन्तोषजनक है । अर्थमंत्री के साथ में अर्थसचिव रामप्रसाद घिमिरे, नेपाल राष्ट्र बैंक के गवर्नर महाप्रसाद अधिकारी तथा बाशिंगटन स्थित दूतावास के कार्यवाहक राजदूत कुमारराज खरेल की उपस्थिति थी ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक: 16 जुलाई 2026 गुरुवार शुभसंवत् 2083

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *