Wed. Sep 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें
 

काठमांडू, कार्तिक ९ – देशभर में अभी पश्चिमी हवाओं के साथ ही स्थानीय हवाओं का भी आंशिक प्रभाव है । इसके साथ ही जल तथा मौसम विज्ञान विभाग ने जानकारी दी है कि कोसी प्रदेश में बंगाल की खाड़ी में विकसित चक्रवात ‘दाना’ का आंशिक प्रभाव भी है ।
कोसी और लुम्बिनी प्रदेश के पूर्वी भू–भाग में आंशिक से साधारणतया बादल छाए रहेंगे । देश के बाकी भू–भाग में आंशिक बादल छाए  रहेंगे और मौसम मुख्यतया साफ रहेगा ।
विभाग के अनुसार आज दोपहर कोसी और लुम्बिनी प्रदेश के साथ ही देश के पहाड़ी भू–भाग में आंशिक से साधारणतया बादल छाए रहेंगे, बाकी भू–भाग में आंशिक बादल छाए रहेंगे और मौसम मुख्यतया साफ रहेंगे । कोसी और लुम्बिनी प्रदेश के साथ ही देश के पहाड़ी भू–भाग के एक–दो स्थान में मेघगर्जन और बिजली चमकने के साथ ही हल्की बारिश होने की संभावना है ।
विभाग अनुसार आज रात, कोसी प्रदेश के साथ ही देश के पहाडी भू–भाग में आंशिक बादल छाए रहेंगे बाकी भू–भाग में आंशिक बादल छाए रहेंगे और मौसम मुख्यतया साफ रहेगा । कोसी प्रदेश के साथ ही कर्णाली और सुदूरपश्चिम प्रदेश के पहाड़ी भू–भाग के एक–दो स्थान में मेघगर्जन और बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com