Sat. Jun 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान : यात्री वैन पर हमले में 38 लोगों की मौत कई घायल,8 सालों में सबसे बड़ा आतंकी हमला

 

काठमान्डू 21 नवम्बर

पाकिस्तान में गुरुवार को उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के कबाइली इलाके में यात्री वैन पर बंदूक से किए गए हमले में कम से कम 38 लोगों की मौत हो गई। कई लोगों के घायल होने की भी सूचना है।

जानकारी के अनुसार हमला कुर्रम के पाराचिनार से काफिले में जा रहे यात्री वैन को निशाना बनाकर किया गया। हमले की पुष्टि खैबर पख्तूनख्वा के मुख्य सचिव नदीम असलम चौधरी ने की।
खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मुख्य सचिव नदीम असलम चौधरी ने इस हमले के बाद बताया कि गुरुवार को उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के एक कबाइली इलाके में बंदूकधारियों ने यात्री वाहनों पर गोलीबारी की। इस हमले में कम से कम 38 लोग मारे गए और 29 घायल हो गए हैं।

यह भी पढें   प्रा.डॉ.उषा ठाकुर गोकर्ण में नायब बहादुर शाह की 270वीं जयंती पर सम्मानित

उन्होंने आगे बताया कि कुर्रम कबायली जिले में हुए इस हमले में मरने वालों में महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल है। इस आतंकी हमले को लेकर उन्होंने कहा कि यह एक बड़ी त्रासदी है और मरने वालों की संख्या बढ़ने की संभावना है।
बता दें कि अफगानिस्तान की सीमा से लगे कबाइली इलाके में भूमि विवाद को लेकर सशस्त्र शिया और सुन्नी समुदाय के मुसलमानों के बीच दशकों से तनाव की स्थिति बनी हुई है।

यह भी पढें   नेपालगन्ज में लायन्स इन्टरनेशनल के आयोजन में १२५ लोगों ने किया रक्तदान

पाकिस्तान में हुई इस घटना में अभी तक किसी भी आतंकी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली है। पाराचिनार के एक स्थानीय निवासी जियारत हुसैन ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स से फोन पर बात करते हुए बताया कि यात्री वाहनों के दो काफिले थे, एक पेशावर से पाराचिनार और दूसरा पाराचिनार से पेशावर यात्रियों को ले जा रहा था, तभी हथियारबंद लोगों ने उन पर गोलियां चला दीं।
बुधवार को पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक संयुक्त चेक पोस्ट पर आत्मघाती हमले में 12 सुरक्षाकर्मी मारे गए थे। हमलावर ने विस्फोटकों से भरे वाहन से चेक पोस्ट में टक्कर मार दी। इस दौरान छह हमलावर भी मारे गए।
सेना ने इस बात की जानकारी नहीं दी है कि इसके पीछे कौन थे, लेकिन एक इस्लामी समूह हाफिज गुल बहादुर ने इसकी जिम्मेदारी ली है। यह हमला बलूचिस्तान विद्रोहियों के खिलाफ व्यापक सैन्य अभियान को मंजूरी देने के बाद हुआ है। यह निर्णय संघीय शीर्ष समिति द्वारा लिया गया। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें संघीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों, सेना प्रमुख जनरल सैयद असीम मुनीर और वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने भाग लिया था।

यह भी पढें   आतंकवादी गतिविधियों में संलग्न मौलाना इजहारुल हक गिरफ्तार, नेपाल के मदरसा से भी था संपर्क

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed