Mon. Oct 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय विदेश सेवा संस्थान में विशेष प्रशिक्षण में सहभागी नेपाली कूटनीतिज्ञ देश वापस

 


काठमाडौँ, 20 दिसम्बर, 2024 । नया दिल्ली स्थित विदेश मन्त्रालय के सुषमा स्वराज विदेश सेवा संस्थान में (एसएसआइएफएस) नेपाली कूटनीतिज्ञ तथा अधिकारी के लिए शुरू किये गये पहले विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागी नेपाल सरकार के १० प्रमुख मन्त्रालय और विभाग के २६ नेपाली कूटनीतिज्ञ तथा अधिकारी सम्मिलित प्रतिनिधिमण्ल समूह मिति २०८१ मंसीर ५ से १५ गते तक भारत का भ्रमण किया था ।
नेपाली कूटनीतिज्ञ तथा अधिकारियों की टोली में परराष्ट्र मन्त्रालय, अर्थ मन्त्रालय, उद्योग, वाणिज्य तथा आपूर्ति मन्त्रालय, कानून, न्याय तथा संसदीय मामला मन्त्रालय, सङ्घीय मामला तथा सामान्य प्रशासन मन्त्रालय, संस्कृति, पर्यटन तथा नागरिक उड्डयन मन्त्रालय, शहरी विकास मन्त्रालय, कृषि तथा पशुपन्छी विकास मन्त्रालय, भौतिक पूर्वाधार तथा यातायात मन्त्रालय, तथा रेल विभाग के प्रतिनिधि शामिल थे।

यह भी पढें   सत्ता की आकांक्षा या समृद्धि का संकल्प? : कैलाश दास


उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम विश्वव्यापी भूराजनीतिक और भू-आर्थिक विषय, आर्थिक कूटनीति (व्यापार, प्रतिभा, पर्यटन, कनेक्टिभिटी, र विकास साझेदारी), भारत-नेपाल सम्बन्ध, हमारे साझा सांस्कृतिक सम्पदा, और डिजिटल पब्लिक इन्फास्ट्रक्चर, और रेस्पोन्सिबल एआई सहित अनेक विषवस्तु को समेटा था। उक्त कार्यक्रम में राष्ट्रपति भवन, दक्षिण – ग्लोबल साउथ सेन्टर अफ एक्सिलेन्स, भारत के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, और प्रधानमन्त्री सङ्ग्रहालय का स्थलगत भ्रमण भी समावेश थे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में वाराणसी,सारनाथ और अयोध्या के सांस्कृतिक और पर्यटकीय भ्रमण भी समावेश थे । कार्यक्रम के समापन में सहभागियों ने भारत के विदेश सचिव के साथ अन्तरक्रिया करने का अवसर पाया था।
भारतीय राजदूत महामहिम श्री नवीन श्रीवास्तव ने आज २६ नेपाली कूटनीतिज्ञ और अधिकारी के साथ मुलाकात की और अनुभव के बारे में जानकारी ली।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com