Wed. May 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत और नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र के टीमो के बीच क्रॉस बॉर्डर क्रिकेट मैच का आयोजन

 

मधवापुर, 22/12/2024 । भारत नेपाल मित्रता को और प्रगाढ़ बनाने के लिए भारत और नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र के टीमो के बीच क्रॉस बॉर्डर क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया है।

48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर और सरलाही नेपाल के बीच हुआ पहला क्रिकेट मैच

स्थान: राम निरंजन जनता डिग्री महाविद्यालय रामपुर, मधवापुर ।

48वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (SSB) और सरलाही नेपाल के बीच वीर शिवाजी T-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मुकाबला खेला गया l इस टूर्नामेंट का उदघाटन श्री सुधांशु शेखर, विधायक, हरलाखी विधानसभा द्वारा किया गया l इस दौरान हजारों की तादाद में दर्शक एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे l

यह भी पढें   व्हाइट हाउस के बाहर चली गोली, एक व्यक्ति की मृत्यु

एसएसबी के कप्तान श्री विवेक ओझा, उप कमाडेंट ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। SSB की टीम ने अच्छी शुरुआत की और चुनौतीपूर्ण पारी खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में 159 रनों का स्कोर बनाया। जिसमें सर्वाधिक रणविजय ने शानदार 44 रन बनाए, जबकि सरलाही के गेंदबाजों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया।

सरलाही नेपाल की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए जबरदस्त मुकाबला किया, लेकिन SSB की टीम की अनुशासित गेंदबाजी और फील्डिंग ने उन्हें 65 रन पर ऑल आउट कर दिया । जिसमें एसएसबी की तरफ से देशराज द्वारा सर्वाधिक 03 विकट लिए और 24 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली । अंततः एसएसबी ने 94 रन से जीत हासिल की । इस मैच में एसएसबी से देशराज मेन ऑफ द मैच रहे ।

यह भी पढें   भारतीय विदेश मंत्रालय के निमंत्रण पर लामिछाने १ जून को भारत यात्रा पर जाएंगे

मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय दिया, और पूरे मैदान में दर्शकों का जोश भी देखते ही बनता था। खेल के अंत में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिए गए।

48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के उप कमांडेंट श्री विवेक ओझा ने इस आयोजन की सराहना करते हुए इस टूर्नामेंट का आयोजन करने वाली कमेटी को बधाई दी गयी l

यह भी पढें   हमारी पार्टी जनता को निराश नहीं होने देगी – कबिन्द्र बुर्लाकोटी

इस तरह के कार्यक्रम खेल को बढ़ावा देने और जवानों व समाज के बीच भाईचारे की भावना को मजबूत करने का एक बेहतरीन माध्यम हैं। हम भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों को समर्थन देते रहेंगे।”

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *