Mon. Jun 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हृदय विदारक घटना, बरुन एवं माला मिश्रा के पुत्र का निधन,अश्रु पूरित श्रद्धांजलि

 
अमन मिश्रा

बिराटनगर, कभी कभी हम नियति के क्रूर प्रहार पर मौन हो जाते हैं। माता पिता के सामने पुत्र का असमय दिवंगत होना असहनीय है। इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। आज यह दुख की घड़ी ईश्वर ने हिमालिनी परिवार के सम्वाददाता माला मिश्रा और वरुण मिश्रा जी के नसीब में लिख दिया है। जोगबनी स्थित उनके घर में दुख का मनहूस छाया मंडरा रहा है। इकलौते पुत्र का काल कवलित हो जाना कितना असह्य होगा । मोटर साइकिल दुर्घटना में इकलौते पुत्र अमन मिश्रा का इस दुनिया से जाना निश्चय ही हृदय विदारक है।
इस शोकाकुल समय में हिमालिनी परिवार उनके साथ है। ईश्वर इस हृदय विदारक दुख को सहने की शक्ति दें और बेटे अमन की आत्मा को शान्ति प्रदान करे। मृतात्मा को अश्रु पूरित श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

यह भी पढें   स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन ,उपमहानिरीक्षक एकेसी सिंह ने भी किया रक्तदान

हिमालिनी परिवार

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *