Wed. Aug 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

केजरीवाल ने दी बीजेपी को बधाई, कहा जनता का फैसला सर माथे पर

 

काठमांडू, माघ – २६  दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी की हार को स्वीकार कर लिया है । एक वीडियो संदेश के द्वारा उन्होंने कहा कि – जनता का फैसला सर माथे पर । उन्होंने कहा कि हम पूरी विनम्रता से अपनी हार को स्वीकार करते हैं । मैं बीजेपी को बधाई देता हूं और उम्मीद करता हूं कि जनता ने जिन उम्मीदों के साथ उन्हें चुना है वो उन उम्मीदों को पूरा करेंगे । केजरीवाल ने अपने वीडियों संदेश में आगे कहा –जनता ने हमें १० सालों तक जो मौकÞा दिया उसमें हमने काफÞी काम करने की कोशिश की. शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी और इन्फ्रास्ट्रक्चर को बेहतर करने की कोशिश की । हम आगे भी जनता के लिए काम करते रहेंगे और रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएंगे ।

यह भी पढें   "सफलता हिमखंड है,संघर्ष उसका अदृश्य संसार" : बिमल सरार्फ

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com