Sun. Aug 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

किसी के मिटाने से‘जनयुद्ध’ मिटने वाला नहीं है –प्रचण्ड

 

काठमांडू, फागुन १ – नेकपा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने कहा कि किसी के मिटाने से‘जनयुद्ध’ मिटने वाला नहीं है । साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि ‘जनयुद्ध’को यदि किसी ने मिटाने का प्रयास किया वें राख में मिल जाएंगे । गुरुवार पार्टी केन्द्रीय कार्यालय में आयोजित ३० वें ‘जनयुद्ध’ दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि किसी के मिटाने से‘जनयुद्ध’ नहीं मिटने वाला है ।
उन्होंने कहा, ’हजारों शहीदों के बलिदान से रक्त से सिंचित यह प्रक्रिया, हजारों लापता योद्धाओं के त्याग और तपस्या से सिंचित यह प्रक्रिया, सैकड़ों–सैकड़ों वर्षों तक नेपाल की समग्र प्रक्रिया में बनी रहेगी।’ । उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि किसी के मिटाने से यह नहीं मिटने वाला है और जो इसे मिटाने का दुस्साहस करेगा वो राख हो जाएगा ।

यह भी पढें   सरकार द्वारा लिया गया निर्णय, सभी घायलों का इलाज निःशुल्क किया जाएगा

उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि इस दिवस को राष्ट्रीय दिवस के रुप में हमें लेना होगा । जनयुद्ध शब्द को विकृत करने की अनेक चेष्टाएं की गई हैं । इसलिए जनयुद्ध को नेपाली जनता के युगान्तकारी अभियान के रुप में, महान बलिदान के कीर्तिमान कायम करने वाले युद्ध के रुप में हमें स्थापित करने का निरन्तर प्रयास करना होगा । प्रचण्ड ने कहा कि ‘आज के दिन मैं सम्पूर्ण कमरेडों से एकता की अपिल करता हूँ ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com